Press "Enter" to skip to content

बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी के इंदार थाना क्षेत्र में बीती रात एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, बड़ीघुरवार का रहने वाला विनोद पिता अमर जाटव (30) शुक्रवार की रात करीब 9 बजे बाइक पर सवार होकर अपनी किसी रिश्तेदार के घर से खतोरा रोड से होते हुए अपने गांव घुरवार वापस लौट रहा था। इसी दौरान बिजरौनी पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से विनोद हादसे का शिकार हो गया।

इसी दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रामवीर यादव इसी रोड से बदरवास की ओर जा रहे थे। जहां रास्ते में विनोद गंभीर रूप से घायल मिला। जिला उपाध्यक्ष रामवीर यादव ने तत्काल इंदार थाना पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से घायल विनोद को बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां विनोद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विनोद जाटव शादीशुदा था। वह अपने पीछे 3 बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!