शिवपुरी: श्रावण मास में इन दिनों जगह जगह भजन कीर्तन के दौर जारी है।इसी तारतम्य में शिवा नगर स्थित “मन कामेश्वर मंदिर”पर दो माह से प्रतिदिन महिलाएं भजन कीर्तन कर रही है।
जानकारी के अनुसार छतरी रोड पर शिवा नगर स्थित मनकामेश्वर मंदिर पर अधिमास में दो माह से प्रतिदिन शाम को सैकड़ों महिलाएं एकत्रित होकर भोले की भक्ति में भजन कीर्तन कर रही है ।प्रतिदिन इस मंदिर पर प्रसादी वितरण की जा रही है। विशेष दिनों में यहां महिलाओं के द्वारा विशेष पूजा अर्चना की जाती है जिसमें भोले का अभिषेक, पार्थिव शिवलिंग का निर्माण व अन्य प्रकार की पूजाएं शामिल हैं ।धर्ममयी माहौल इतना है कि प्रतिदिन शाम होते मंदिर की घंटियां बजने लगती है और सैकड़ों की तादाद में बुजुर्ग महिलाओं से लेकर बच्चे मंदिर प्रांगण में एकत्रित हो जाती है । ढोलक मजीरो पर महिलाएं भजन कीर्तन करती हैं। श्रावण मास में दान पुण्य करने का भी विशेष महत्व होता है जिसके कारण महिलाएं स्वेक्षा से अपनी ओर से कुछ ना कुछ सामग्री लाती है और महिलाओं को वितरण करती हैं ।अन्य स्थानों की तरह श्रावण मास में शिवा नगर में भी धर्म मयी गंगा बह रही है।

शिवा नगर मंदिर पर अधिमास में प्रतिदिन हो रहे भजन-कीर्तन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment