Press "Enter" to skip to content

पोहरी पहुँचे प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से वन टू वन चर्चा की / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में शिवराज सिंह चौहान के दो विधानसभाओं में दौरे सुनिश्चित हुए हैं यह दोनों ही दौरे शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा और पोहरी विधानसभा में तय हुए हैं। इसकी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय से सार्वजनिक तौर पर आज 17 अगस्त को जारी हो चुकी है।

सीएम शिवराज का दौरा जारी होने के बाद आज शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आज पोहरी कस्बे में होने वाली सीएम शिवराज की सभा स्थल का जायजा लिया इस मौके पर प्रभारी मंत्री के साथ कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया के साथ-साथ पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, जिला अध्यक्ष राजू बाथम, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जेमिनी मौजूद रहे।

बता दे की पोहरी विधानसभा के पोहरी कस्बे के शासकीय महाविद्यालय प्रांगण में सभा का 22 जुलाई को आयोजन होना है। सीएम शिवराज यहां मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के तहत तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका, साड़ी, पानी बोतल आदि का वितरण करेंगे।

सीएम शिवराज के शिवपुरी दौरे की तारीख तय होने के बाद राजनीतिक दल सहित प्रशासन हरकत में आ गया है। आज शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पोहरी विधानसभा में पहुंचकर सभा स्थल का जायजा लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!