Press "Enter" to skip to content

माँ ने बेटे को परोसा खाना, बेटे को नहीं आया पसंद, माँ की कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी में बेटे ने अपनी मां को लाठी से पीट दिया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के बेलबावाड़ी (अमरगढ़) गांव की है।


मां का परोसा खाना पसंद नहीं आया

जिला अस्पताल में भर्ती सुशीला यादव ने बताया कि मेरे दो बेटे है। एक बेटा बस ड्राइवर है। दूसरा बेटा रामस्वरूप यादव (28) कोई काम धंधा नहीं करता है। रामस्वरूप की 2 बेटी और एक बेटा है। उसने अपनी पत्नी की पीटकर 3 महीने पहले घर से भगा दिया था। रामस्वरूप की पत्नी अपनी 2 बेटियों को अपने साथ ले गई। बेटे को घर छोड़ गई थी। तभी से मैं रामस्वरूप और उसके बेटे को घर बिठाकर खिलाकर रही हूं।

मां ने नहीं दिया अच्छा खाना तो पीट दिया

सुशीला यादव ने बताया कि बुधवार शाम रामस्वरूप को खाना परोसा था, लेकिन उसे घर में बना खाना पसंद नहीं आया। उसने खाने की थाली फेंक दी थी। रामस्वरूप का कहना था कि मैं उसे अच्छा खाना नहीं खिलाती हूं। आज सुबह मैं गाय-भैंस को चारा डाल रही थी। इसी दौरान रामस्वरूप ने लाठियों से मेरे साथ मारपीट की। परिवार के सदस्यों ने मुझे जैसे-तैसे बचाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रामस्वरूप यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!