धर्मेंद्र शर्मा की स्पेशल रिपोर्ट शिवपुरी: जिले की नगर परिषद पोहरी में प्रशासनिक दाव-पेंच का अनोखा मामला सामने आया है जहां नगर परिषद के सीएमओ को ही वित्तीय पावर नहीं दिए गए हैं। जिसे नगर परिषद क्षेत्र में होने वाले कार्यों पर भुगतान न होने के चलते रोक लगी हुई है। इस विषय पर प्रभारी सीएमओ के द्वारा लगातार जिला कलेक्टर सहित आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संचनालय, संयुक्त संचालक आदि को कई पत्र लिखे गए हैं जिसमें प्रभारी सीएमओ ने वित्तीय पावर देने की मांग की है। बता दे के जिला कलेक्टर के द्वारा 11 जुलाई को एक पत्र जारी कर सहायक वर्ग 2 के बाबू उदय राज मीणा को सीएमओ का प्रभार सौंपा था। लेकिन प्रभारी सीएमओ बनाए जाने के बाद एक माह से ज्यादा वक्त गुजर गया है। लेकिन अब तक प्रभारी सीएमओ उदय राज मीणा को वित्तीय पावर नहीं सौंप गए हैं।
प्रभारी सीएमओ बनते ही कर दी थी गड़बड़ी
जानकारी के मुताबिक प्रभारी सीएमओ उदय राज मीणा ने जब से प्रभार संभाला है उनके द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में कई कार्य अपनी मर्जी के मुताबिक कर लिए गए। जिनका करीब 70 हजार के लगभग का भुगतान प्रभारी सीएमओ के द्वारा बैंक से करा लिया गया लेकिन धरातल पर कोई भी कार्य नहीं कराया गया।
जानकारी के मुताबिक इसकी भनक नगर परिषद अध्यक्ष को लग गई थी बताया गया था कि प्रभारी सीएमओ उदय राज मीणा के द्वारा पांच अलग-अलग कार्य के बिल बनाकर अकाउंट शाखा से खुद के सिग्नेचर कर पांचो बिलों का भुगतान करा लिया था जब इसकी सूचना नगर परिषद अध्यक्ष को लगी तो पत्राचार के माध्यम से उन्होंने प्रभारी सीएमओ के वित्तीय पावर पर रोक लगवा दी थी। तभी से वित्तीय पावर पाने के लिए प्रभारी सीएमओ छटपटा रहे हैं।
अपनों को पहुचाया फायदा
बता दें कि नगर परिषद पोहरी के पास जेसीबी नहीं है जेसीबी द्वारा कराए जाने वाले कार्यों को लिए किराए पर जेसीबी को मंगाना पड़ता था। बता दें कि प्रभारी सीएमओ के द्वारा जेसीबी बैराड़ से किराए पर मंगाई जाती थी इसका भुगतान भी वह अपनी मनमर्जी के मुताबिक करते थे। जबकि पोहरी कस्बे में दर्जनों जेसीबी किराए पर मिलती है। लेकिन अपनों को फायदा पहुंचाने के लिए सीएमओ के द्वारा यह कार्य कुछ इस प्रकार से किया गया।
नियम विरुद्ध मिला प्रभार
बता दे कि सहायक वर्ग 2 के बाबू उदय राज मीणा को नगर परिषद पोहरी का सीएमओ का प्रभार नियम विरुद्ध तरीके से सौंपा गया है जबकि नगर परिषद बैराड़ में महेश जाटव सीएमओ का पदभार संभाले बैठे हैं नियम अनुसार पोहरी नगर परिषद का प्रभार बैराड़ सीएमओ को सौंपा जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बता दें कि ग्रेड 2 के बाबू को सीएमओ का प्रभार देना प्रशासन की गाइडलाइन और नियमों को दरकिनार कर आदेश जारी किया गया है जो अपमानना की श्रेणी में आता है। अब देखना होगा कि जिला कलेक्टर इस विषय पर आगे क्या कदम उठाते हैं।

पोहरी CMO का प्रभार बाबू को दिया, लूट का अड्डा बनी पोहरी, अध्यक्ष ने की CMO की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment