Press "Enter" to skip to content

बारिश के कारण किसानों में नाराजगी, फसल सूख जाने के डर से किसान कर रहे सिंचाई / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में पिछले 11 दिन से बारिश का दौर थमा हुआ है। हालात यह हैं कि खरीफ फसलें सूखने की कगार पर पहुंचने लगे हैं। फसलें बचाने के लिए किसान बारिश के सीजन में भी सिंचाई करने को मजबूर हैं। हालांकि मौसम केंद्र की मानें तो अगले चार दिन जिले में बारिश का आसार हैं। यदि इस बीच बारिश होती है तो खरीफ फसलों बर्बाद होने से बच जाएंगी।


शिवपुरी जिले में 6 अगस्त से बारिश का सिलसिला थम गया है और लगातार 16 अगस्त तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई है। बादलों के साथ दिन में धूप रहने की वजह से उमस का वातारण बना हुआ है। हालात यह हैं कि किसानों की सोयाबीन, उड़द, मूंगफल, मक्का आदि फसलों में इन दिनों पानी की जरूरत महसूस की जा रही है। बिना बारिश के खेतों की फसलें की सूखने की नौबत आने लगी है। लंबे इंतजार के बाद बारिश होती नहीं दिखने पर किसानों को खेतों में बोरवेल और कुओं से सिंचाई चालू कर दी है। सबसे ज्यादा समस्या धान का उत्पादन ले रहे किसानों को आ रही है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

पीड़ा : मजबूरी में सिंचाई करनी पड़ रही है, बिजली भी कम मिल रही है बरखाड़ी के किसान अमरदास का कहना है कि तीन बीघा में मूंगफली की फसल लगाई है। बारिश नहीं होने से फसल सूखने लगी है। मजबूरी में सिंचाई करनी पड़ रही है, ऊपर से बिजली भी बहुत कम मिल रही है। जरा सी देर के लिए बिजली मिल रही है, उसमें थोड़ी बहुत सिंचाई कर पा रहे हैं।

1 से 5 अगस्त तक 88.03 मिमी औसत बारिश ही हो सकी है। जून से अभी तक कुल 517.61 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई हो जो सामान्य औसत 816.3 मिमी की 63.41% है। सामान्य औसत का आंकड़ा पूरा होने में काफी बारिश चाहिए । बता दें कि पिछले साल 16 अगस्त तक कुल 603.59 मिमी औसत बारिश हो चुकी थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!