Press "Enter" to skip to content

सगाई होने के बाद पता चला की युवक आदि हैं शराब का, युवती ने तोड़ी सगाई, बदले में मिली धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी की रहने वाली एक युवती की सगाई दो साल पहले हुई थी जब युवती को पता चला कि उसका होने वाला पति शराब का शौकीन है। तो उसने सगाई तोड़ दी। इस बात से भड़के युवक ने शराब के नशे धुत्त होकर मंगलवार की रात अपने एक दोस्त के साथ युवती के घर में घुसकर युवती सहित उसकी मां के साथ जमकर मारपीट कर दी। इसकी शिकायत युवती ने फिजिकल थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है।


फिजिकल थाना क्षेत्र के विवेकानंदपुरम की रहने वाली 26 वर्षीय स्वेता जैन पुत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने फिजिकल थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि दो साल पहले मेरी सगाई गांधी चौक के रहने वाले आयूष गोयल से हुई थी मुझे बाद में मालूम चला कि आयूष शराब पीता है इसलिए मैंने सगाई तोड़ दी, इसी बात को लेकर 15 अगस्त की रात करीवन 08.30 बजे आयूष गोयल और उसका दोस्त शिवम शिवहरे मेरे घर पहुंचे।

मैं और मेरी मां मीना जैन घर का दरवाजा बंद कर सो रहे थे। दोनों ने दरवाजे को लाते मार कर तोड़ दिया और घर के भीतर घुसकर मेरे और मेरी मां के साथ मारपीट कर दी। इतने में हमारे पड़ोसी अर्पित शर्मा व शैलेन्द समाधिया आ गए जिन्होने हमें बचाया। आयुष ने मुझे धमकी दी है कि अगर मैंने उससे शादी नहीं की तो वह मुझे व मेरी मां को जान से खत्म कर देगा।

फिजिकल थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!