Press "Enter" to skip to content

1000 रू. के फरार इनामी आरोपी को 315 बोर के देशी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: थाना करैरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गधाई के खाती बाबा के चबूतरे के पास करैरा भितरवार रोड़ पर एक व्यक्ति अवैध कट्टा लिये वारदात करने की नियत से घूम रहा है । उक्त मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु हमराही फोर्स की मदद से मौके पर पहुँचा मुखबिर के बातये हुलिया का व्यक्ति पुलिस को पास आता देख भागने लगा जिसे फोर्स की मदद से पकडा गया। पुलिस द्वारा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रमोद जोशी पुत्र राजेश्वरी जोशी उम्र 26 बर्ष नि. गधाई थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया । उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर आरोपी की बांयी तरफ कमर मे एक लोहे की 315 बोर की कट्टा लोडेड हालात मे मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया,आरोपी के विरूध्द धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अप क्र. 561/23 पंजीबद्ध किया गया आरोपी से बरामद शुदा कट्टा के सप्लायरों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है । आरोपी बर्तमान मे थाना दिनारा के अप क्रं. 21/22 धारा 419,420,467,468,469,470,471 भादवि 25/27 आर्म्स मे ईनामी बदमाश था जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी द्वारा 1000 रूपये का उद्घोषणा की गयी थी आरोपी प्रमोद जोशी का निम्न अपराधिक रिकार्ड है –
बरामद माल– एक 315 बोर की कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड के कीमती 2100 रूपये
इनकी रही भूमिका– थाना प्रभारी करैरा निरी0 श्री सुरेश शर्मा, सउनि सतीश जयंत, सउनि संजय भगत, प्र.आर 490 हिमाचल रावत, प्र.आर 391 मोहन बघेल की भूमिका रहीं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!