Press "Enter" to skip to content

शासकीय लक्ष्मी सरस्वती गोपाल कृष्ण महाविद्यालय ने निकाली तिंरगा रैली / Shivpuri News

शिवपुरी: आजादी का अमृत महोत्सव केे अंतर्गत घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज दिनांक 14.08.2023 सोमवार को शासकीय लक्ष्मी सरस्वती गोपाल कृष्ण महाविद्यालय पोहरी में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री नरोत्तम धाकड़ मारौरा (अध्यक्ष जनभागीदारी समिति) थे। प्राचार्य डॉ ए पी गुप्ता द्वारा छात्रों को तिरंगा अभियान का महत्व एवं देश के विकास में योगदान के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रांगण में एस.डी.एम. महोदय, श्री शिवदयाल धाकड एवं तहसीलदार श्री अजय परसेंडिया की उपस्थिति में महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्रों द्वारा वृक्षारोपण किया गया इसके पश्चात् राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डाॅ.धर्मेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक रैली निकालकर अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर नगर वासियों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया विद्यार्थी व प्राध्यापकों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति का जागरूकता के नारों के साथ एक तिरंगा रैली नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली । विद्यार्थी व प्राध्यापकों के नारों के साथ 15 अगस्त तक प्रत्येक नगर वासी एवं छात्र छात्राओं को अपने अपने घर पर राष्टीय ध्वज तिरंगा लगाने का आवाहन किया। यह रैलीे मैन चैराह तथा मुख्य बाजान से होते हुए आदर्श विद्यालय तक गइ। रैली के दौरान समस्त विद्यार्थियों अध्यक्ष जनभागीदारी समिति एवं समस्त स्टाफ ने राष्टीय ध्वज के सम्मान में नारों का उद्घोष किया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ गुप्ता ने मैन चैराहा पर नगरवासियों को हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा लगाने का आवाहन किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!