शिवपुरी: अभी तक शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर सुबह व रात में ही ट्रेनों की आवाजाही होने से चहल- पहल रहती थी, जबकि दोपहर में यहां वीरानी छाई रहती थी। अब स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या एकाएक बढ़ गई है. और इसके पीछे मुख्य वजह झांसी रेलवे स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य है, जिसके चलते कई ट्रेनों का रूट शिवपुरी होकर डायवर्ट किया है। पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-4 पर वॉशेबल एप्रॉन की मरम्मत कार्य के लिए कुछ गाड़ियों को निरस्त कर दिया तथा कुछका मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस. बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन (यात्रा आरंभ तिथि दिनांक 21 अगस्त, 28 अगस्त, 4 सितंबर, 11 सितंबर तथा 18 सितंबर) को बीना. झांसी. ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना. गुना ग्वालियर होकर किया जाएगा। इंदौर-बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन (यात्रा) आरंभ तिथि दिनांक 24 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर, 14 सितंबर तथा 21 सितंबर) को बीना. झांसी, ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना. गुना ग्वालियर होकर किया जाएगा।
ओखा, गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन (यात्रा आरंभ तिथि दिनांक 20 अगस्त, 27 अगस्त, 3 सितंबर, 10 सितंबर तथा 17 सितंबर) को गुना. बीना. झांसी ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गुना. शिवपुरी ग्वालियर होकर किया गया है।
सूरत. मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन (यात्रा आरंभ तिथि दिनांक 25 अगस्त, 1 सितंबर, 8 सितंबर, 15 सितंबर तथा 22 सितंबर) को गुना. बीना. झांसी ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गुना. शिवपुरी, ग्वालियर होकर जाएगी। अहमदाबाद डिबूरगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन (यात्रा आरंभ तिथि दिनांक 25 अगस्त, 1 सितंबर, 8 सितंबर 15 सितंबर तथा 22 सितंबर) को गुना. बीना. झांसी, ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गुना. शिवपुरी ग्वालियर, भिंड, इटावा कानपुर होकर किया जाएगा।
बदला है कुछ ट्रेनों का रूट
झांसी स्टेशन पर निर्माण कार्य किए जाने की वजह से कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट करके उन्हें शिवपुरी से निकाला जाएगा। जिन ट्रेनों का रूट बदला है, वो शिवपुरी से कितने समय पर निकलेंगी, यह समय सारणी जल्द आएगी।
आरएस मीणा, स्टेशन प्रबंधक







Be First to Comment