प्रतिमा हटाने का पूर्व पार्षद ने किया था विरोध
शिवपुरी: अमर शहीद तात्याटोपे के नाम से शिवपुरी की पहचान है, क्योंकि उन पर यहां मुकदमा चलाने के बाद फांसी दी गई थी। जिस जगह पर उन्हें फांसी दी गई थी, उसके पास ही उनकी आदमकद प्रतिमा सड़क किनारे बरसों पुरानी स्थापित है। इस समाधि के पास ही तात्याटोपे के नाम से बने पार्क में इस स्टेच्यू को स्थापित करने की तैयारी पिछली परिषद के कार्यकाल में हो गई थी। पार्क में स्टेच्यू स्टैंड बनाने के बाद क्रेन की मदद से प्रतिमा को उठाने के लिए उसके आधार को हिला भी दिया था, लेकिन उस दौरान तत्कालीन पार्षद ने विरोध किया तो वो हिली हुई प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हट सकी तथा बरसों से वो स्टेच्यू स्टैंड यूं ही खाली पड़ा है. स्टेच्यू की वजह से यहां सड़क में घुमाव है और उसके हटने के बाद सड़क सीधी हो जाएगी।
जल्द ही अंदर स्थापित कराएंगे
अमर शहीद तात्याटोपे की प्रतिमा को अब पार्क में स्थापित करने के लिए सभी लोग सहमत हैं। हम जल्दी ही कोई अच्छा समय देखकर प्रतिमा पार्क के अंदर स्थापित करवाएंगे, क्योंकि वो स्टैंड लंबे समय से यूं ही खाली है, जो अच्छा नहीं लगता। -गायत्री शर्मा, नपाध्यक्ष







Be First to Comment