Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: पिछोर के सामुदायिक अस्पताल में 60 लाख का फर्जी भुगतान, सॉफ्टवेयर में एक आशा का नाम लेकिन खाते अलग अलग / Shivpuri News

शिवपुरी: सामुदायिक अस्पताल पिछोर में आशा से कार्यकर्ताओं के नाम पर करीब 60 लाख का फर्जी भुगतान के मामले में संविदा डाटा एंट्री 3 ऑपरेटर फजल अहमद ने आशा सॉफ्टवेयर लिस्ट में एक ही नाम की आशा कार्यकर्ता के कई नाम बढ़ा दिए और हर बार नाम के साथ बैंक खाते अलग-अलग जोड़ दर्ज कर दिए। इस प्रकार मार्च क्लोजिंग के वक्त 48 संदिग्ध खातों में भुगतान कर दिया। एनएचएम भोपाल स्तर से की गई प्रारंभिक जांच के बाद संविदा डाटा एंट्री की सेवाएं समाप्त करने की तैयारी चल रही है। सामुदायिक अस्पताल पिछोर में संविदा डाटा एंटी ऑपरेटर फजल अहमद को सीएमएचओ कार्यालय से नियम विरुद्ध अकाउंटेंट का चार्ज सौंप दिया गया। इस बीच तमाम सीएमएचओ बदलते रहे, लेकिन किसी ने नियम विरुद्ध दिया गया अकाउंटेंट का चार्ज से नहीं हटाया। ऐसे में संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर फजल अहमद ने मार्च क्लोजिंग की आड़ में 30 मार्च 2023 को 48 संदिग्ध खातों में भुगतान कर दिए। बताया जा रहा है कि एक ही नाम से अलग-अलग खातों में भुगतान हुए तो एनएचएम भोपाल ने कुछ खातों पर तो होल्ड लगवा दिया। इसके बाद जिला स्तर से टीम पिछोर भेजकर प्रारंभिक जांच कराई तो धांधली सामने आ गई। इसके बाद फर्जीवाड़ा करने वाले फजल अहमद को आनन फानन में पिछोर से करैरा भेज दिया। वर्तमान सीएमएचओ द्वारा संविदा सेवा समाप्ति के लिए नोटशीट चला दी है। मामले में शिवपुरी जिला कलेक्टर द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ऑपरेटर बोला- पता नहीं किसने अकाउंट का चार्ज दिया, फजल खान ने बताया कि मैं संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर हूं। ऑफिस में कोई नहीं था, इसलिए अकाउंटेंट का चार्ज मिल गया। अब पता नहीं है कि उस वक्त किसने चार्ज दिया था। फजल से संदिग्ध भुगतान के बारे में पूछा तो कहा कि इस मामले में प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित है, जांच चल रही है।

संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर पर नियम विरुद्ध आठ साल से अकाउंटेंट का चार्ज
संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर होते हुए भी फजल अहमद को साल 2016 में तत्कालीन सीएमएचओ ने नियम विरुद्ध अकाउंटेंट का चार्ज सौंप दिया। उस वक्त डॉ. विष्णुकांत खरे सीएमएचओ थे। इस बीच डॉ. एमएस सागर, डॉ. अर्जुनलाल शर्मा और वर्तमान में डॉ. पवन जैन सीएमएचओ हैं। तीनों सीएमएचओ ने अपने कार्यकाल में डाटा एंट्री ऑपरेटर फजल से वित्तीय प्रभार नहीं हटाया। डाटा एंट्री ऑपरेटर फजल अहमद सहित वर्तमान बीएमओ डॉ. अमरसिंह जमौरिया, तत्कालीन बीएमओ डॉ. संजीव कुमार, बीसीएम दुर्गादास, बीपीएम पुष्पेंद्र सिंह को 16 अगस्त को एनएचएम भोपाल तलब किया है। भुगतान से संबंधित सारे दस्तावेजों के साथ बुलाया है। भोपाल स्तर पर जांच होने के बाद पता चलेगा कि भुगतान हुए हैं, वह संदिग्ध खाते किसके हैं।

सेवा समाप्ति के लिए कलेक्टर को भेज दी नोटशीट
डाटा एंट्री ऑपरेटर फजल को चार्ज मेरे समय में नहीं मिला है। मामला सामने आने पर पिछोर से हटा दिया है। सेवा समाप्त करने के निर्देश पर नोटशीट बनाकर कलेक्टर को भिजवा दी है। मामले की जांच एनएचएम भोपाल स्तर से हो रही है।डॉ. पवन जेन, सीएमएचओ, शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!