शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे पर रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक कार सवार की मौत हो गई वहीं दो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।दुर्घटना के बाद कार का ड्राइवर मौके से फरार बताया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरवाया थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पीताम्बरा मां के दर्शन कर लौट रहे थे कार सवार
जानकारी के अनुसार, कोलारस के रहने वाले रिंकू धाकड़ (30) निवासी हरिपुर गांव, दीपक धाकड़ (17) निवासी हरिपुर गांव, विक्रम निवासी लेवा गांव दतिया की पीतांबरा माता के मंदिर के दर्शन कर कार में सवार होकर वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान खालसा होटल के पास रात करीब 4:00 बजे कार अनियंत्रित होकर हाइवे की पुलिया से टकरा गई। सूचना के बाद सुरवाया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने रिंकू धाकड को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना में दीपक धाकड़ की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना में कार की आगे की सीट पर बैठे विक्रम को एयर बैग खुलने के चलते मामूली चोटे आई है।

पीतांबरा मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे, पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment