Press "Enter" to skip to content

तेंदुए ने किया गाय का शिकार, दहशत में ग्रामीण, वीडियो कैमरे में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी में एक तेंदुए ने गाय का शिकार कर लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सुरवाया थाना क्षेत्र की अमोला घाटी का है।


जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात सुरवाया थाना में पदस्थ शकील खान रात्रि गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे उन्हें अमोला घाटी के पास एक तेंदुआ गाय का शिकार कर उसके पास बैठा हुआ दिखाई दिया। इस नजारे को शकील खान ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

बता दें कि माधव नेशनल पार्क में लगातार तेंदुओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। जिले में तेंदुओं की अधिकृत संख्या 150 के आसपास है। अमोला घाटी तेंदुओं की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। इससे पहले भी यहां कई बार तेंदुए कैमरे में कैद हुए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!