Press "Enter" to skip to content

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है: माखन लाल राठौर, भाजपा नगर मंडल की बूथ स्तरीय बैठक आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। आज भाजपा नगर मंडल की बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मातोश्री होटल में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी ने कहा कि चुनाव के अब 100 दिन से भी कम बचे है। हम सब कार्यकर्ता अपने काम पर लग जाए और जहां भी बूथ स्तर का काम अधूरा रह गया है उसे जल्द ही एक—दो दिन में पूरा कर लें। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक माखन लाल राठौर ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं, इससे हमारी पहचान है, इसलिए हमें मन से कार्य करना हैं और भाजपा को विजयी बनाना है। मंडल विपुल जैमनी ने बूथ, शक्ति केंद्र, व पन्ना समिति को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता एक दिन में कम से कम पांच लोगों से संपर्क करे और उन्हें भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की ?हितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे साथ ही लाडली बहना योजना के लाभार्थी बहनों से संपर्क करें और उन्हें बताएं कि यह रूपए जो आपके खाते में आ रहे हैं अभी 1 हजार आ रहे हैं धीरे—धीरे यह रूपए 3 हजार हो जाएंगे। उन्हें यह भी बताए कि यह योजना मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्धारा चलाई जा रही है। बैठक में पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, महामंत्री रीतेश जैन सहित मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे साथ ही शहर के शक्ति केंद्र व बूथ प्रभारी मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!