Press "Enter" to skip to content

शादी समारोह में किया था नाबालिग के साथ बलात्कार, शादी की बात पर रेपिस्ट ने लड़के को दुष्कर्म की बात बताई, तब हुआ खुलासा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक 17 साल की नाबालिग के साथ एक युवक ने दो बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन नाबालिग चुप रही। इसका खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने नाबालिग की शादी की बात किसी लड़के से चलाई। इसके बाद आरोपी युवक ने उक्त लड़के को फोन कर नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म की सुचना दे दी। नाबालिग की शिकायत पर शनिवार को आरोपी के खिलाफ के करैरा थाना पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया है।


शादी समारोह में किया था रेप

करैरा थाना अंतर्गत सुनारी चौकी क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की नाबालिग ने बताया कि 2 मई की बात है मैं अपनी एक सहेली की शादी में गई हुई थी। उस शादी में थाना सीहोर क्षेत्र के पुल्हा गांव का रहने वाला रविन्द केबट भी आया हुआ था।

रात करीब 11 बजे मैं एक कमरे में अकेली बैठी हुई थी। इसी दौरान रविन्द केबट ने कमरे की कुंदी लगाकर मेरे साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। शर्म लाज के चलते मैंने किसी को यह बात नहीं बताई थी। इसके बाद 14 जुलाई में गांव के बाहर शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान रविन्द केबट ने मेरे साथ खेत में ले जाकर रेप किया था। फिर भी मैं चुप रही।

रेप के आरोपी ने शादी तुड़वाई

जानकारी के मुताबिक नाबालिग के परिजनों ने नाबालिग की शादी की बात डबरा के रहने वाले युवक से चलाई थी। रिश्ता लगभग पक्का ही होने वाला था लेकिन नाबालिग के साथ रेप करने बाले आरोपी युवक ने शादी पक्की होने वाले युवक को नाबालिग के साथ हुए रेप के बारे में बता दिया।

जब यह बात युवक ने नाबालिग की मां को फोन कर बताई। तब इस मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग की मां ने बेटी पूछताछ के बाद बेटी के साथ करैरा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!