Press "Enter" to skip to content

सोशल मिडिया पर कट्टे के साथ युवक का फोटो वायरल, टीआई विकास यादव ने खोज निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में एक युवक ने देशी कट्टे के साथ एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट की। फेसबुक पर फोटो वायरल होने के बाद शुक्रवार शाम देहात थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, 11 जुलाई को फेसबुक पर एक युवक का हाथ में कट्टा लहराते हुए फोटो फेसबुक पर वायरल हुआ था। सोशल मीडिया के माध्यम से यह फोटो पुलिस तक पहुंच गया था। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने तत्काल आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि पड़ताल में पता लगा था कि उक्त युवक शहर के फतेहपुर क्षेत्र के बिग सिनेमा के पास का रहने वाला है। मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान 26 साल के विनोद उर्फ हल्के पिता कल्याण राठौर के रूप की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक 12 बोर का देशी कट्टा सहित एक ज़िंदा कारतूस को भी बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट तहत कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि युवक पोहरी चौराहे पर किसी बड़ी बाइक एजेंसी में काम करता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!