Press "Enter" to skip to content

घर से लापता हुआ 10वीं कक्षा का छात्र: दो साल पहले भी हो गया था लापता / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के मडरका गांव से एक दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र घर से लापता हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत बैराड़ थाने में दर्ज कराई है।


मडरका गांव के रहने वाले उदल जाटव पुत्र गवदू जाटव ने बताया कि मेरा बेटा 18 साल का बेटा अखिलेश जाटव 10 जुलाई को घर से लापता हो गया। अखिलेश दो साल पहले भी घर से लापता हो गया था। लेकिन 4 दिन बाद वह लौट आया था। अब एक बार फिर मेरा बेटा घर से लापता हो गया। तीन दिन गुजर जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

मैंने अपने बेटे की सभी पूछताछ की लेकिन उसका पता नहीं लग सका। इसी के चलते मैंने अपने बेटे की गुमशुदगी बैराड़ थाने में दर्ज कराई है। बैराड़ थाना पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!