शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 1 बछौरा निवासी शिवम शिवहरे पु़त्र सुरेन्द्र शिवहरे का सीआरपीएफ में असिसटेंट कमाण्डेंट के पद पर चयन हुआ है, शिवम इससे पूर्व रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर पदस्थ थे। शिवम शिवहरे सर्विस प्रोवाइडर वीरेन्द्र शिवहरे के भतीजे हैं। शिवम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के संस्कार और गुरूजनांे की शिक्षा को दिया है। शिवम ने अपनी इस सफलता पर बताया कि उनके मन में देश सेवा का जुनून था इसलिए उन्होंने सेना की नौकरी की प्राथमिकता दी और सीआरपीएफ में आज असिसटेंट कमाण्डेंट बने हैं। शिवम शिवहरे की ऑल इण्डिया में 47वीं रेंक हासिल की है, उन्हांेने यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से उत्तीर्ण की। शिवम की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों ने खुशी जताई है और शिवम को उसके मित्रों ने बधाई दी है। बधाई देने वालांे मंे वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद अमरदीप शर्मा, पूर्व पार्षद हरिचरण पाल, रिन्कू महाराज, अशोक शिवहरे, भूपेन्द्र शिवहरे, दिनेश शिवहरे पटवारी, रामदयाल शिवहरे, देवीसिंह बरेलिया, रवि बरेलिया, सुंदरम शिवहरे, दिव्यांश शिवहरे, धर्मेंद्र शिवहरे निरीक्षक, अशोक त्यागी, धर्मेन्द्र कुशवाह, यू.आर. काले, वीरेन्द्र शिवहरे, पूर्व पार्षद नेपालसिंह बघेल आदि शामिल हैं।

शिवम शिवहरे बने सीआरपीएफ में असिसटेंट कमाण्डेंट, शहरवासियों ने दी बधाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment