शिवपुरी: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने के प्रति स्कूली बच्चों ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकालकर जागरूकता का संदेश दिया। स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लहराते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर रैली के रूप में निकले इस दौरान भारत माता के जयकारों से मुख्य मार्ग गुंजायमान रहे।
बता दें, 11 अगस्त से 13 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने को लेकर बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जाना है। आज से 13 अगस्त तक तिरंगा फहराने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनेक तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 15 अगस्त को व्यापक रूप से हर घर तिरंगा फहराया जाएगा।
इसी के चलते आज उत्कृष्ट महाविद्यालय क्रमांक 1 व 2, कन्या विद्यालय सहित कनेक शासकीय स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा आज बड़े पैमाने पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें लोगों को 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया।
उत्कृष्ट महाविद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र चौधरी के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी के नेतृत्व में आज उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के विद्यार्थियों द्वारा हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के तहत रैली निकाली गई है। रैली का मुख्य उद्देश्य की तिरंगे के महत्व को हर नागरिक को बताना है। लोगों के मन में राष्ट्र के प्रति राष्ट्रीयता की भावना को जगाने के लिए या रैली निकाली जा रही है।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम भी मौजूद थे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त राष्ट्रीय पावन पर्व पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। इसी के तहत इस राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए जागरूकता रैली जा रही है।

स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली, घर-घर तिरंगा फहराने के लिए किया जागरूक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment