शिवपुरी: शिवपुरी के एसपी ऑफिस में आज सिक्ख समुदाय के लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए. उन्होंने कहा कि नरवर के गुरुद्वारा में युवक द्वारा उत्पात मचाया गया जब इसकी शिकायत करने थाने पहुंचे तो रास्ते में भी मारपीट की गई और पगड़ी उतारी गई. जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार शेर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी देवरी खुर्द ने बताया कि 25 जुलाई 2023 को दिन के 2 बजे की बात है. स्कूल के बच्चों की बस छोड़ने जा रही थी. मगरोनी गुरुद्वारा जाने वाले रास्ते में प्रेम कुशवाह पूर्व सरपंच निवासी देवरी खुर्द ने अपना ट्रैक्टर रास्ते में रख दिया था. उक्त ट्रैक्टर को साइड से रख लगा दिया. इसके बाद बच्चों की स्कूल बस निकल दी. इसी बात को लेकर प्रेम सिंह कुशवाह के लड़के रामाधार कुशवाह उर्फ रिंकू व राजकिशोर अपने अन्य साथियों को लेकर गुरद्वारा पहुंचा. जहां उसने गाली गलौज की और मां बहन की गालियां भी दी इसके बाद पड़ोसियों ने उनको भगाया. सभी मोटरसाइकिल छोड़कर वहा से भाग गया.
इस पूरे मामले की रिपोर्ट करने अजीत सिंह व सतनाम सिंह व गुरु गुरुजेन्द्र पुलिस चौकी मगरोनी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे. लेकिन वहां पर प्रभारी नहीं मिले उन्होंने कहा कि 2 घंटे बाद आना, जिसके बाद वापस रास्ते में आ रहे थे. तभी देवरीखुर्द नहर की पुलिया पर उक्त व्यक्ति ने अपने अन्य साथी एवं लड़के राजकिशोर कुशवाह, रामाधार उर्फ रिंकू व कल्लू राम कुशवाह, पाऊ कोरी आदि लोगों ने एक राय होकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी. एवं पगड़ी निकाल कर जमीन पर फेंक दी.
सिक्ख समाज के लोगों ने बताया कि मारपीट की धारा में मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची है इसकी धारा भी बढ़ाई जाए.







Be First to Comment