शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के मुड़खेड़ा गांव में रहने वाली एक विधवा महिला के साथ मगरौनी के रहने वाले एक युवक ने बलात्कार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे डरा धमकाकर शिकायत करने से रोक दिया और इसके बाद वह लगातार उस पर संबंध बनाने के लिए दवाब बनाता रहा। जिससे तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और बुधवार को थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने भादवि की धारा 376 की कायमी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय महिला स्वरूपी बाई (काल्पनिक नाम) के पति की मौत के बाद वह अपने घर पर अकेली रहती थी और आरोपी संतोष पुत्र नथुआ आदिवासी निवासी मगरौनी का उसके पति के समय से ही उसके घर पर आना जाना था जिससे दोनों के बीच काफी गहरे संबंध थे। लेकिन पीड़िता के पति की मौत के बाद आरोपी की नीयत बदल गई और वह कई बार उसके घर आता जाता रहा।
पीड़िता का कहना है कि एक माह पहले आरोपी उसके घर पर आया और उसने बहाना बनाकर घर पर ही रुकने की बात कही। पीड़िता ने उसको एक रात रुकने के लिए जगह दे दी, लेकिन रात में आरोपी ने सो रही पीड़िता के साथ गलत काम कर दिया। बाद में पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने शिकायत दर्ज कराई तो वह उसे जान से मार देगा। बाद में आरोपी ने उस पर संबंध बनाने के लिए दवाब बनाना शुरू कर दिया। जिससे पीड़िता काफी परेशान हो गई और अंतत: उसने आरोपी की धमकी को दरकिनार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

दोस्त की मौत के बाद, दोस्त की पत्नी के साथ किया बलात्कार, महिला ने कराई FIR / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment