शिवपुरी: जिले में डीएफओ का व्यवहार कार्यालय के स्टाफ के प्रति बेहद खराब है। उन पर आरोप है कि वह अपने अधीनस्थ स्टाफ से काफी दुर्व्यवहार करते हैं। इसी क्रम में सोमवार को एक बाबू की फाइल फेंक दी और उसे काफी भला बुरा कहा। डीएफओ के इसी व्यवहार के चलते मंगलवार को बाबू कार्यालय में लामबद्ध नजर आए और डीएफओ को एक ज्ञापन सौंपते हुए उसकी एक प्रति सीसीएफ को भी दी है।
सोमवार को जब कार्यालय में पदस्थ बाबू राकेश छारी डीएफओ के पास कोई फाइल लेकर पहुंचे तो डीएफओ ने फाइल में कोई कमी होने के चलते फाइल फेंक दी और संबंधित बाबू को काफी भला बुरा कहा। सूत्र बातते हैं कि डीएफओ यादव का यह व्यवहार पहली बार नहीं था। इससे पहले भी वह अन्य बाबुओं के साथ काफी खराब व्यवहार कर चुके हैं। ऐसे में मंगलवार को सुबह कार्यालय खुलने के बाद बाबुओं ने काम नहीं किया।
लंबे समय तक बाबुओं में आपस में चर्चा चलती रही। इसके बाद सभी बाबुओं ने निर्णय लिया कि अगर साहब स्टाफ के काम से संतुष्ट नहीं है तो उनसे निवेदन कर इस कार्यालय से किसी अन्य कार्यालय में स्थानांतरण करवा लेते हैं। इस निर्णय पर सभी लोगों ने सहमति जताई।
इसके बाद एक ज्ञापन डीएफओ यादव को सौंपा गया और डीएफओ से बाबुओं ने कहा कि अगर आप हमारे काम से संतुष्ट नहीं हैं तो आप हम लोगों को इस कार्यालय से हटवा कर कहीं और भिजवा दें। यहां आप दूसरे कार्यालयों से स्टाफ बुलवा कर अपना काम करवाएं। इसके बाद कुछ अधिकारियों और वरिष्ठ स्टाफ ने मध्यस्थ की भूमिका का निर्वहन करते हुए दोनों पक्षों के बीच बात करवाई । इसके बाद बाबुओं को आश्वस्त किया गया कि आगे से ऐसी घटना नहीं घटेगी।
इसके बाद पूरा लिपिकीय स्टाफ अपने काम पर वापस लौटा। हालांकि इस पूरे मामले में जब डीएफओ सुधांशु यादव से बात की गई तो उनका कहना था कि ऐसा कुछ नहीं है। पूरा कार्यालय सुचारू रूप से चल रहा है। किसी का भी किसी के भी साथ कोई विवाद नहीं है। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि अगर वह खुलकर कुछ बोलेंगे तो उनका नुकसान हो जाएगा।

DFO का व्यवहार स्टाफ के पति खराब, बाबू की फ़ाइल फेंक दी, कर्मचारी खुलकर बोलने तैयार नहीं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment