शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाजी धाम मंदिर के पास एक एम्बुलेंस ने बाइक को बचाने के फेर में बाइक में टक्कर मारने के बाद होटल के बाहर खड़ी तीन कारों और एक बाइक में टक्कर मार दी इस घटना में बाइक सवार भी घायल हुआ है।
घायल बाइक सवार को उपचार के लिए शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस को जब्त कर एंबुलेंस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
जन्मदिन पर होटल पर खाना खाने गए थे दोस्त
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी शहर के कमलागंज के रहने वाले आकाश यादव (30) अपने जन्मदिन के मौके पर अपने दोस्तों को खाना खिलाने बालाजी धाम मंदिर के पास यादव होटल पर पहुंचा हुआ था।
आकाश यादव पुत्र स्व राजेन्द्र सिंह यादव ने कोतवाली पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे की बात है। मैं अपने दोस्तों के साथ होटल पर बैठा हुआ था। मेरे दोस्तों की क्रेटा कार क्रेटा (MP33CA0706), जैन कार (MP30C0383) और मेरी टाटा पंच कार (MP08CB2919) और एक बुलट बाइक (MP33ZB1499) होटल के बाहर रोड के किनारे खड़ी थीं।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज की तरफ से आ रही ईको एम्बूलेंस (RJ11PA4424) के ड्राइवर ने ग्वालियर की ओर जा रहे बाइक सवार में टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस ने होटल के बाहर खड़ी हमारी तीन कार व एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही की कोई व्यक्ति एम्बुलेंस की चपेट में नहीं आया नहीं तो बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था।
इस घटना में घायल हुए ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र के रहने वाले रामेश्वर धाकड़ पुत्र भगवानदास धाकड़ (42) को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि एम्बुलेंस ग्वालियर की थी जो मेडिकल कॉलेज में मरीज को छोड़ने के बाद ग्वालियर बापस जा रहे थी। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर एबुलेंस (RJ11PA4424) को जप्त कर ग्वालियर के चन्द्रबदनी के रहने वाले ड्राइवर विनोद विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

बाइक को बचाने के फेर में एम्बुलेंस ने दो बाइक सहित तीन कार में मारी टक्कर, एक घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment