Press "Enter" to skip to content

विजयपुरम में रहने बाले रिटायर्ड पटवारी ने बीमारी से परेशानी होकर किया सुसाइड, कैंसर से हो चुकी हैं बेटे की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के विजयपुरम कॉलोनी के रहने वाले एक रिटायर्ड पटवारी ने जहर खाकर सुसाइड कर किया। जहर खाने से पहले रिटायर्ड पटवारी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें अपनी पीड़ा का उल्लेख करते हुए लिखा है कि में अपनी शारीरिक पीड़ा से परेशान हूं। अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं।


इकलौते बेटे की हो गई थी कैंसर से मौत

शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के विजयपुरम कॉलोनी के रहने वाले ज्ञानी चंद्र गुप्ता पुत्र बद्री प्रसाद गुप्ता उम्र 92 वर्ष को सोमवार की शाम जिला अस्पताल में परिजन लेकर पहुचे थे लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि ज्ञानी चंद्र गुप्ता के एक बेटा एक बेटी थी। बेटे धर्मेंद्र गुप्ता की मौत करीब 12 वर्ष पहले कैंसर बीमारी के चलते हो गई थी। इसके बाद रिटायर्ड पटवारी ज्ञानी चंद्र गुप्ता को भी बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया था। इसी के चलते रिटायर पटवारी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!