Press "Enter" to skip to content

यूको बैंक से नाबालिग ने किया 3 लाख से भरा बैग चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे के यूको बैंक से तीन लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। जहां यूको बैंक में घुसकर एक नाबालिग ने व्यापारी के पैसों से भरा बैग चोरी कर मौके से फरार हो गया। चोरी की यह वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पीड़ित व्यापारी ने इसकी शिकायत बैराड़ थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर नाबालिग चोर की तलाश शुरू कर दी है।


बैराड़ कस्बे के रहने वाले व्यापारी दीपेश गोयल पुत्र बल्ली गोयल ने बताया कि में आज दोपहर यूको बैंक में पैसे निकालने गया हुआ था। कैश काउंटर पर पहले मैने 3 लाख रूपये निकालकर अपने एक बैग में रख लिए थे। इसके बाद में 75 हजार रुपये और निकालने के लिए विड्रॉल वाउचर भरने लगा था इसी बीच किसी अज्ञात चोर के द्वारा मेरे पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया।

पैसों से भरा बैग मैने बैंक में तलाश किया लेकिन नहीं मिला। इसके बाद मैने बैंक में लगी सीसीटीवी को चैक कराया तो मेरे बैग को एक नाबालिग चोर चोरी करता हुआ कैद हुआ है।

बता दें कि बैराड़ में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है। लेकिन पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। आज बैंक की चोरी के साथ दो व्यापारियों की दुकान के ताले तोड़कर चोर चोरी कर ले गए। नाबालिग चोर के साथ एक संदिग्ध युवक भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। बैराड़ थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!