शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी की आज जिला कामकाजी बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय पर किया गया। बैठक में चुनाव को देखते हुए आगामी कार्यक्रम, बूथ, शक्ति केंद्र की बैठक, बूथ पर 11 प्रतिशत मत बढ़ाना साथ पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजू बाथम ने कहा कि अब चुनाव के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। हम सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ना है। अगर हम सब एक होकर चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित ही हम पांचों विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराएंगे। हमारा प्रत्याशी सिर्फ कमल का फूल है और कमल के फूल को विजय बनाने का मंत्र देकर भाजपा को विजय बनाने का संकल्प जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने दिलवाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी दिनों में प्रत्येक बूथ पर वाहन रैली की रूपरेखा बनाएं। आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए ए, बी, सी व डी ग्रेड के बूथों में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ाने संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स बताए। प्रत्येक बूथ पर “मेरी पार्टी सबसे अच्छी पार्टी”, “मेरी सरकार सबसे अच्छी सरकार” का नारा लगाएं।
विधानसभा संयोजक हरिहर शर्मा ने कहा कि हमें पुराने कार्यकर्ताओं को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने भी भाजपा को खड़ा करने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। हम सोशल साइड के जरिए बधाई न देने की अपेक्षा उन कार्यकर्ताओं के घर जाए उनके हालचाल के बारे में पूछे व उनके अनुभवों का लाभ लें।
जिला महामंत्री सोनू बिरथरे ने कहा विधानसभा चुनाव 2023 को मात्र तीन माह शेष है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी का दायित्व है कि वह अपने बूथ पर 2013 व 2018 के विधानसभा चुनाव में मिले वोट के आधार पर बूथ की ग्रेड तय करें। अपने बूथ को सबसे मजबूत करने के लिए समाज के सभी वर्ग के बीच अपनी उपस्थिति बढाएं।
महामंत्री गगन खटीक ने कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव सबसे भिन्न चुनाव होने वाला है। 2018 की गलतियों को हमें इस चुनाव में नहीं दोहराना है। जिले की दोनों विधानसभा हम जीतेगे, इसके लिए हमें अभी से जुटना है। साथ ही जिस भी बूथ पर कार्य अधूरा रह गया है वह उसे जल्द पूरा करें। अंत में आभार मंडल अध्यक्ष केपी परमार द्धारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, दिलीप मुदगल, रामकली चौधरी, नबावसिंह कुशवाह, मंजुला जैन, विपिन खेमरिया, मंत्री मनीष अग्रवाल, मुकेश चौहान, नरोत्तम रावत, कोषाध्यक्ष सक्षम जैन, कार्यालय सह मंत्री राजीव जैन, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया, सह प्रभारी शुभ्रा शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर, आकाश गर्ग, मोर्चा अध्यक्ष संजय कुशवाह, मंडल अध्यक्ष केपी परमार, विपुल जैमनी, वीरेंद्र यादव, केरनसिंह सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारा प्रत्याशी सिर्फ कमल का फूल है: जिलाध्यक्ष बाथम, भाजपा की जिला कामकाजी बैठक आयोजित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment