शिवपुरी: शिवपुरी में मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया व डेंगू के नियंत्रण की दिशा में विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एम्बेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज सोमवार को सीएमएचओ कार्यालय शिवपुरी से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर द्वारा मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर के निर्देशन में एम्बेड टीम व मलेरिया विभाग के कर्मचारियों के साथ जागरूकता रथ शिवपुरी शहर के स्लम मनियर कालोनी, नवाब साहब रोड एवं वार्ड 13,14,15,16 में पहुंचा जहां टीम द्वारा स्लम एरिया में बुखार के संभावित 8 मरीजों का रक्त परीक्षण कर मलेरिया की जांच की गई और इन सभी के परिणाम निगेटिव पाए गए।
जिला समन्वयक एंबेड परियोजना शिवपुरी दीपक जौहरी द्वारा आमजन को मच्छर से बचाव हेतु मच्छर रोधी साधन जैसे मच्छर दानी, कॉयल, फास्टकार्ड, फुल आस्तीन के कपड़े धुंआ आदि अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साथ बरसात के दिनो मे मच्छर पैदाइश की संभावनाओं जैसे कबाड़, जल भराव वाले गड्डो को समाप्त करने व पानी को डक्कर रखने की सलाह भी दी गई और चित्रों व गीतों आदि के माध्यम से मच्छरों से बचाव का संदेश आमजनों तक पहुंचाया गया।
इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.संजय ऋषिवर, डाटा एंट्री ऑपरेटर नरेंद्र श्रीवास्तव, जिला एपिडेमियो लोजिस्ट लालजू शाक्य व मलेरिया विभाग के समस्त मैदानी कर्मचारी एवं फैमिली हेल्थ इंडिया की एम्बेड टीम के सदस्य प्रोग्राम एसोसिएट विवेक झा एवं ब्लॉक कॉर्डिनेटर रियाज, पवन, महेश, केशव, हरगोविंद आदि उपस्थित रहे।

शहरी क्षेत्र में चलेगा मलेरिया डेंगू जागरूकता रथ,सीएमएचओ डॉ.पवन जैन ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment