Press "Enter" to skip to content

चुनावी साल में एकता की मिशाल पेश करे समाज: इंजी. गोपाल पाल / Shivpuri News

समाज के ऋण से हम कभी उऋण नहीं हो सकते : सीताराम बघेल
अखिल भारतीय पाल महासभा की जिलास्‍तरीय बैठक सम्‍पन्‍न


शिवपुरी: अखिल भारतीय पाल महासभा शिवपुरी की एक जिला स्‍तरीय बैठक का आयोजन रविवार को शहर के ज्ञान स्‍थली स्‍कूल में किया गया जिसमें समाज के सभी संगठनों ने भागीदारी की। बैठक में अखिल भारतीय पाल महासभा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष इंजी. गोपाल सिंह पाल ने कहा कि 2023 और 2024 चुनावी साल है और इस चुनावी साल में हमें समाज में विखराव नहीं लाना है, समाज के सभी संगठनों को एक साथ रहकर एकता की मिशाल पेश करना है, उन्‍होंने कहा कि समाज सेवा में बुराई मिलती है मगर जो बुराई का विष पी जाता है वही शिव कहलाता है। इस अवसर पर अखिल भारतीय पाल महासभा शिवपुरी के जिलाध्‍यक्ष सीताराम बघेल ने कहा कि व्‍यक्ति हर प्रकार के ऋण से उऋण हो सकता है मगर समाज के ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकता है, जिलाध्‍यक्ष ने कहा कि समाज में जो अलग अलग संगठन बने हैं उन सबका उददेश्‍य एक होना चाहिए समाज को आगे बढाना। एक व्‍यक्ति संगठन नहीं चला सकता, संगठन चलाने के लिए समाज के प्रत्‍येक व्‍यक्ति की महत्‍वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम को अखिल भारतीय पाल महासभा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष तोरन सिंह पाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें पहले अपने समाज के नेताओं को नेता मानना पडेगा तब अन्‍य उन्‍हें दलों में पहचान मिलेगी, सुधार की शुरूआत हम स्‍वयं से करें तो बेहतर रहेगा, पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य और महासभा के प्रदेश मंत्री गोपाल बघेल सेसई ने कहा कि पहले पूर्वज जिस तरह एकता से काम करते थे हमें उसी तरह एकता दिखानी होगी, सोशल मीडिया का उपयोग सोच समझकर करें सभी समाजो का सम्‍मान करें कोई समाज छोटी बडी नहीं होती सभी समाज बराबर हैं, सबका सम्‍मान करना चाहिए। शोभाराम पाल पिछोर, बलराम पाल, जगत सिंह पाल, होतम सिंह पाल, राजकुमार पाल, पूर्व युवाध्‍यक्ष नीरज पाल, रामहेत पाल, पंकज पाल जिलाध्‍यक्ष होल्‍कर सेना, मोहन सिंह पाल, पंजाब सिंह पाल, पवन पाल, सुरेन्‍द्र बघेल ने भी संबोधित किया। बैठक में सभी समाजजनों ने एकता और अखण्‍डता के साथ नवनियु‍क्‍त जिलाध्‍यक्ष सीताराम पाल के साथ काम करने का संकल्‍प दोहराया। कार्यक्रम में समाज के नवनियुक्‍त जिलाध्‍यक्ष सीताराम बघेल का सम्‍मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेपाल सिंह बघेल ने किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!