Press "Enter" to skip to content

ट्रक ड्राइवर ने घर मे फांसी लगाकर किया सुसाइड: एक ट्रक हादसे के बाद से डिप्रेशन में था / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के अहीर मोहल्ले में एक 40 साल के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार अहीर मोहल्ला का रहने वाला शैतान सिंह यादव की शादी नहीं हुई थी। वह ट्रक ड्राइवरी का काम करता था। कुछ समय पहले ट्रक हादसे में एक की मौत हो गई थी। उस ट्रक को शैतान सिंह यादव चला रहा था। तभी से शैतान सिंह यादव ने ट्रक ड्राइविंग का काम छोड़ दिया था इसके बाद वह नशे का आदी हो गया था।

शैतान ने बीती रात अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया शैतान के परिजनों को सुबह शैतान की लाश घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि करीब ढाई वर्ष पहले शैतान के छोटे भाई गुल्ले ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!