Press "Enter" to skip to content

पिपरियाखेड़ा की शासकीय उचित मूल्य के सेल्समेन केशव कलावत पर राशन ना देने का आरोप, सैकड़ो ग्रामीण ने घेरा कलेक्ट्रेट / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के कलेक्ट्रेट पर आज ग्राम पंचायत रामपुरी के ग्रामीणों ने डेरा डाल दिया, आपको बता दें कि ग्राम पंचायत रामपुरी के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे होकर आज शिवपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने सेल्समैन पर धांधली के आरोप लगाए हैं. साथ ही जून एवं जुलाई का राशन ना देने की भी आरोप लगाए हैं.

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रामपुरी के ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान जो कि पिपरियाखेड़ा में स्थित है. उसके सेल्समैन केशव कलावत एवं उसके भाई हरवीर कलावत द्वारा मनमानी रूप से दुकान को संचालित किया जाता है. जब मन करता है दुकान खोलते हैं जब मन करता है दुकान को बंद कर देते हैं एवं जून एवं जुलाई 2023 का राशन भी नहीं दिया गया है. जब सभी ग्रामीण राशन लेने पहुंचे तो अगस्त का राशन की कहा गया और कहा गया कि यह लेना है तो ले लो नहीं तो यह भी नहीं मिलेगा जहां शिकायत करनी है वहां शिकायत कर दो.

ग्रामीणों ने बताया कि बदरवास में विक्रेता निवास करता है. लगभग दुकान से 20 किलोमीटर दूर है. इसलिए कभी भी दुकान खोल सकता है और कभी भी बंद कर देता है आए दिन वह राशन से वंचित हो जाते हैं एवं मजदूरी छोड़कर जिस दिन राशन लेने के लिए रुकते हैं उस दिन दुकान बंद मिलती है. साथ ही स्थानीय आदिवासी युवक को सेल्समेन नियुक्त करने की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!