Press "Enter" to skip to content

माता-पिता ने पानी भरने के लिए खोदा था गड्ढा, 2 वर्षीय बच्ची खेलते हुए गिरी, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर में एक फार्म हाउस पर माता-पिता ने गड्ढा खोदा था। उसी में डूबने से उनकी दो साल की बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम बेडारी निवासी गोपाल आदिवासी का परिवार ग्राम सिंगरपुर में अतर सिंह धाकड़ के फार्म हाउस पर पिछले तीन से चार महीने से रहकर मजदूरी कर रहा था। परिवार ने नहाने धोने के लिए पानी इकट्ठा करने के लिए खेत में एक तीन-चार फीट का गड्ढा खोद लिया था। इस गड्ढे में या तो वह ट्यूबवेल से पानी भर लेते थे या फिर बारिश का पानी इकट्ठा कर लेते थे।

गड्ढ में उतराता मिला बच्ची का शव

शनिवार की शाम गोपाल आदिवासी का पूरा परिवार खेत में टमाटर की पौध रोपने का काम कर रहा था। इसी दौरान गोपाल की 2 साल की बच्ची भारती आदिवासी खेलते-खेलते पानी के गड्ढे में जा गिरी। माता-पिता काम में व्यस्त थे, इसलिए बेटी पर ध्यान नहीं दिया। जब काफी देर तक बच्ची नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की। बच्ची का शव पानी के गड्ढे में उतराता मिला, जो माता-पिता ने खोदा था।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बच्ची को इलाज के लिए कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!