शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्ष की कक्षा नौ की छात्रा की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर छात्रा के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के घटवरा गांव की रहने वाली 14 वर्षीय संगीता लोधी पुत्री सुनील लोधी पिछोर कस्बे के चौरसिया कृषि फार्म पर अपनी मां के साथ रहकर कक्षा 9 की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार की रात कृषि फार्म की एक झोपड़ी में अपनी मां के साथ सो रही थी। इसी दौरान रात 1:00 बजे एक जहरीले सर्प ने संगीता को काट लिया। दर्द उठने के बाद संगीता ने अपनी मां को सारी बात बताई।
परिजन संगीता को लेकर पहले पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। लेकिन जब संगीता की तबीयत में कोई सुधार नहीं आया तो उसे पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन संगीता ने आज सुबह 6:00 बजे जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
9 माह पहले पिता की हो चुकी है करंट लगने से मौत
जानकारी के मुताबिक संगीता लोधी के पिता सुनील लोधी की मौत 9 माह पहले करंट लगने से हो गई थी। इसके बाद संगीता की मां अपने परिवार के साथ मिलकर जैसे-तैसे खेती किसानी कर अपने बच्चों को पढ़ा रही थी। बता दे कि संगीता के एक छोटा भाई और एक बहन भी है।

14 वर्षीय संगीता लोधी की सांप के काटने से हुई मौत, 9 माह पहले पिता की करंट लगने से हो चुकी मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment