Press "Enter" to skip to content

राशन के लिए भीगने को मजबूर ग्रामीण: बारिश में करते रहे दुकान खुलने का इंतजार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास ब्लॉक के पीरोठ गांव में राशन की दुकान के बाहर खड़े बारिश में भीगते ग्रामीणों का एक वीडियो वायरल हुआ है। बताया गया है कि ग्रामीण राशन लेने पहुंचे थे लेकिन सेल्समैन ने राशन की दुकान को ही नहीं खोला। इसके चलते ग्रामीणों को बारिश में भीगते हुए राशन की दुकान पर इन्तजार करना पड़ा है।


बता दें कि इस गांव में शिवपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव भी रहती हैं । इसके बावजूद ग्रामीणों को राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

पिरोठ गांव के रहने वाले बंटी जाटव ने बताया कि रामगढ़ और पिरोठ गांव के ग्रामीणों को पिरोठ गांव की दुकान से राशन बांटा जाता है कई ग्रामीणों को दो माह से दुकान के सेलसमैन द्वारा राशन नहीं बांटा गया है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत भी की जाती है लेकिन राजनीतिक पकड़ के चलते कोई कार्रवाई नहीं होती है।

गुरुवार की सुबह ग्रामीण राशन लेने के लिए ग्रामीण पिरोठ की राशन की दुकान पर पहुंचे थे लेकिन दुकान का सेल्समैन राशन बांटने नहीं आया। ग्रामीण कई घंटे तक बारिश में भीगते हुए इन्तजार करते रहे। इसी के चलते नाराज कुछ ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस मामले में दुकान के सहायक सेल्समैन दानवीर यादव ने बताया बारिश होने के चलते राशन की दुकान को नहीं खोला गया था साथ बटने वाला गेंहू भी बारिश के चलते नहीं पहुंच सका है। आज शाम तक गेंहू आने की संभावना है जिसे शनिवार से बांटना शुरू कर दिया जाएगा। सहायक सेल्समैन ने बताया दो माह से राशन वितरित नहीं हुआ इस आरोप को निराधार बताया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!