Press "Enter" to skip to content

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक में अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, युवक की उपचार के दौरान हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के मंडी गेट के सामने बामोरकला चंदेरी रोड पर मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक में गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। बमोरकाला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक कंचनपुरा का रहने वाला 45 वर्षीय राजू पुत्र गुमना कोली गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था इसी दौरान मंडी गेट के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। फोन पर मिली सुचना के बाद परिजनों को राजू बेहोशी की हालात में डला हुआ मिला था।

परिजन राजू को तत्काल चंदेरी उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे जहां उसकी हालत में सुधार नहीं आया इसके बाद परिजन घायल राजू को बेहतर उपचार के लिए झांसी के अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में घायल राजू को दो से तीन झटके आये और उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत बामौरकला थाने में दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!