Press "Enter" to skip to content

मंदिर के चौकीदार में नगरपालिका की फायरबिग्रेड ने मारी जोरदार टक्कर, मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली अंतर्गत कलारबाग क्षेत्र में नगरपालिका की फायर बिग्रेड ने एक राहगीर को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।


वार्ड नंबर 39 करौंदी कॉलोनी के रहने वाले शिशुपाल रजक ने बताया कि मेरे पिता पूरन रजक पुत्र श्यामा रजक उम्र 52 वर्ष पिछले 2 माह से कलारबाग कॉलोनी में माता के मंदिर के पास बन रहे एक मकान में चौकीदारी की नौकरी कर रहे हैं। बुधवार की रात 8:00 बजे में उन्हें खाना देने के लिए घर से कलारबाग पहुंचा हुआ था।

जहां वह पीने के पानी लेने के लिए निकले हुए थे इसी दौरान ग्वालियर बाइपास की ओर से आ रही तेज रफ्तार फायर बिग्रेड ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।

घायल के पुत्र शिशुपाल ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराने की बात कही है। हालांकि अब तक नगरपालिका की कौन सी फायर बिग्रेड ने राहगीर में टक्कर मारी इसका पता नहीं लग सका है। इस मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी केशव सगर ने मामले की जांच कर बरती गई लापरवाही पर कार्यवाही करने की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!