Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: गैर मर्दों से अवैध संबंधों के शक में पति ने हसिए से गला काटकर की पत्नी की हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ गोवर्धन थाना क्षेत्र के गाजीगढ़ में 3 बच्चों की मां एक 35 वर्षीय महिला की गला काटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। बताया जा रहा है कि गैर मर्दों से अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की हंसिए से गला काट कर हत्या कर दी है। घटना का पता तब चला जब महिला की सास सुबह बच्चों को दूध देने कमरे में पहुंची जहां बहू गिरिजा उम्र 35 वर्ष का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। महिला की गला काटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आने पर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गोवर्धन थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुट गई है। गोवर्धन थाना प्रभारी शिवनाथ सिंह सिकरवार ने बताया कि चरित्र शंका के चलते पति वृंदावन ने ही हंसिए से गला काट कर पत्नी गिरिजा को मौत के घाट उतारा है। पत्नी की हत्या कर पति मौके से फरार हो गया है।पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!