Press "Enter" to skip to content

ट्रक में भड़की भीषण आग: उत्तराखंड से महाराष्ट्र बियर फैक्ट्री में जौ भरकर ले जा रहा था ट्रक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा के पास फोरलेन हाईवे पर जौ से भरे एक ट्रक में भीषण आग भड़क गई। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक कई घंटों तक हाइवे पर घूं-धूं कर जलता रहा। एहतियातन के तौर पर सुभाषपुरा थाना पुलिस ने एक पट्टी से सभी वाहनों को निकाला गया। कई घंटों बाद फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।


जानकारी के मुताबिक ट्रक (RJ11GC5253) उत्तराखंड के काशीपुर से जौ भरकर महाराष्ट्र के औरंगाबाद की किसी बियर फैक्ट्री के लिए 31 जुलाई से निकला हुआ था। जहां 1 जुलाई मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे सुभाषपुरा ओवरब्रिज के पहले ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आ रही एक बस ने ट्रक में कट मार दी थी जिससे ट्रक बेकाब होकर फोरलेन हाईवे की पुलिया से टकरा गया।

पुलिया से टकराने के चलते ट्रक से उठी चिंगारी और डीजल के टैंक फट जाने के कारण ट्रक में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक के केबिन सहित बॉडी और उसमें भरे जौ को अपनी चपेट में ले लिया।

मुरैना के रहने वाले ड्राइवर मनीष सिंह गुर्जर (28) ने कूदकर अपनी जान बचाई। कई घंटा तक फोरलेन हाईवे पर ट्रक जलता रहा। फायर बिग्रेड की मदद से ट्रक में भर्ती आग पर जैसे-तैसे काबू पाया गया। सुभाष पुरा थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!