शिवपुरी: गंभीर अपराध मे फरार आरोपियों पर शिवपुरी पुलिस की कार्यवाही, पुलिस थाना पिछोर द्वारा हत्या के प्रयास मे 5000 रु. के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.
जानकारी के अनुसार सुखनंदन पुत्र परशुराम जाटव उम्र 48 साल निवासी ठाकुर बाबा कॉलोनी पिछोर ने उपस्थित थाना पिछोर आकर रिपोर्ट की कि वह दिनांक 25 /7/23 की शाम करीब 6 बजे डाक बंगला के सामने पिछोर में खड़ा था तभी झुल्लन उर्फ ज्वाला सिंह जाटव व उसके 2 साथी आए और पुरानी रंजिश को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गालियां दी व झुल्लन ने सिर में सरिया मारकर चोट पहुंचाई व जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिछोर में अपराध क्रमांक 397/23 धारा 323, 324 ,294, 506, 34 आईपीसी पंजीबद्ध किया व सुखनंदन की मेडिकल रिपोर्ट पर धारा 307 आईपीसी का इजाफा किया. आरोपी झुल्लन उर्फ ज्वाला सिंह जाटव पुत्र बंशीलाल जाटव निवासी ग्राम नांद हाल लभेड़ा तिराहा थाना पिछोर घटना दिनांक से फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया था. आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना पिछोर की टीम ने ज्वाला प्रसाद उर्फ झुल्लन पुत्र वंसी लाल अहिरवार उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम नांद हाल ग्राम लभेड़ा को वीरपुर रोड पिछोर से गिरफ्तार किया व घटना में प्रयुक्त एक लोहे का सरिया बरामद किया.
इस कार्यवाही मे पुलिस थाना पिछोर की टीम एसआई विनोद भार्गव, एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह यादव ,प्रधान आरक्षक हीरा सिंह बघेल , हिमांशु चतुर्वेदी, घनश्याम सिंह, आरक्षक भूपेंद्र सिंह ,मांगीलाल गुर्जर , राघवेंद्र पाल, रवि कौरव, की सराहनीय भूमिका रही.







Be First to Comment