Press "Enter" to skip to content

शक के तौर पर पुलिस ने की पूछताछ तो आरोपियों ने उगला राज 8 दिन से लापता अधेड़ की बुधना नदी में मिली लाश / Shivpuri News

शिवकांत सोनी :- खनियाधाना थाना अंतर्गत आने वाले एक भरतपुर में रहने वाले युवक की लाश आज बुधना नदी मे एक प्लास्टिक के बोरी में मिली है। युवक पिछले 8 दिनों से लापता था जानकारी के अनुसार खनियाधाना के अंतर्गत आने वाले भरतपुरा नोहरा निवासी बालचंद्र अहिरवार उम्र 40 साल 24 जुलाई से लापता था परिजनो ने बालचंद्र की अपने स्तर पर तलाश की लेकिन बालचंद्र कही नही मिला परिजनो ने बालचंद्र की गुमशुदगी 27 जुलाई को खनियाधाना थाना में दर्ज कराई थी पर आज बुधना नदी में बालचंद्र की लाश एक प्लास्टिक के बोरे में बंद मिली परिजनो ने बताया था की बालचंद्र को जगत सिंह लोधी ने फोन कर पार्टी के लिए बुलाया था। परिजनो ने संदेह व्यक्त किया था कि बालचंद्र की जगत सिंह लोधी उम्र 32 और धारू रजक उम्र 45 साल ने उसकी हत्या कर कही फैक दिया है. खनियाधाना थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने जगत सिंह लोधी और धारू रजक को बुलाकर पूछताछ की तो पहले तो यह पुलिस को गुमराह करते रहे जब सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि 24 जुलाई की रात में उसका गला रेत कर हत्या कर लाश को बुधना नदी में फेंक दिया है बताया जा रहा है कि बालचंद्र अहिरवार का शराब का नशा कराके उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। फिर काली पन्नी में लाश को एक बोरे में बांधकर नया चौराहा और पडरा चौराहे के बीच पडने वाले बुधना नदी के पुल से लाश को नदी में फेंक दिया खनियाधाना पुलिस को 8 दिन बाद नदी से लाश बरामद करने में बडी मेहनत करनी पडी। लाश को बरामद करने के लिए 24 घंटे से अधिक रेस्क्यू करना पड़ा फिलहाल खनियाधाना पुलिस को बुधना नदी के गहरे पानी में लाश बरामद हो गई है यह भी बताया जा रहा है कि मृतक भालचंद्र और आरोपी जगत सिंह लोधी और धारू रजक एक ही गांव के निवासी है 20 जुलाई को आपस में इनमे विवाद हुआ था। इस कारण बालचंद्र की योजना बनाकर हत्या कर दी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!