Press "Enter" to skip to content

मायके से ससुराल पति के साथ लौट रही महिला में ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम फोरलेन हाइवे पर बाइक सवार दंपति की बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक के टायर का पहिया चढ़ने से महिला की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में महिला के पति की हालत गंभीर बनी हुई है। बदरवास थाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लुकवासा के रहने वाली किरण अपने पति राधेश्याम उर्फ श्रीराम शर्मा के साथ अपने मायके गुना से अपनी अपनी ससुराल लुकवासा बाइक पर सवार होकर लौट रही थी।

इसी दौरान बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम मांगरोल मार्केट सामने अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से दंपति सड़क पर गिर गए तभी ट्रक का एक पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे महिला के पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!