शिवपुरी: जिले की नरवर थाना क्षेत्र के सिंध नदी पर सोमवार को अपने दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की मौत नदी में डूबने से हो गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद नरवर थाना पुलिस ने युवक के शव को नदी से खोज निकाला है।
जानकारी के अनुसार शहर के संजय कॉलोनी का रहने वाला 35 साल का सुरेंद्र शाक्य अपने छोटे भाई अरुण शाक्य और करीब 8 अन्य दोस्तों के साथ बाइक से नरवर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास सिंध नदी पर नहाने पहुंचा था। जहां सुरेंद्र सोमवार की शाम 5:00 बजे नदी की गहराई में जाकर डूब गया। साथ गए दोस्तों ने सुरेंद्र की तलाश की परंतु वह उन्हें नहीं मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नरवर थाना पुलिस ने सुरेंद्र की तलाश शुरू की जहां आज शाम 7:00 बजे सुरेंद्र के शव नदी की गहराई से बरामद कर लिया गया।
थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र शाक्य को तैरना नहीं आता था। इसके बावजूद वह नदी की गहराई में गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस के लिए थे मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्तों के साथ सिंध नदी में नहाने गए सुरेंद्र की नदी में डूबने से हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment