शिवपुरी: शिवपुरी में आज शिक्षा बिभाग से जुडी खबर सामने आई है. यहाँ डीपीसी कार्यालय में आज डीपीसी और बीआरसीसी में जमकर लगाई हो गई. यहाँ आपको बता दें की डीपीसी अशोक त्रिपाठी ने कंप्यूटर ऑपरेटर को फ़ोन लगाया और बीआरसीसी के बारे में पूछा और गाली भी दी. इसके बाद ऑपरेटर ने यह ऑडियो बीआरसीसी को दे दी जिसके बाद डीपीसी और बीआरसीसी में जमकर विवाद हो गया.
जानकारी के अनुसार इसी शनिवार को डीपीसी अशोक त्रिपाठी ने बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा को फोन लगाया लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था. इसके बाद डीपीसी अशोक त्रिपाठी ने कंप्यूटर ऑपरेटर हेमंत खटीक को फोन लगाया और पूछा कि उनके बीआरसीसी बालकृष्ण कहा है. इस बात में उन्होंने गाली भी बीआरसीसी को दी थी. हेमंत खटीक ने बातचीत का ऑडियो बीआरसीसी को दे दिया. इसके बाद दोनों में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. और मामला कोतवाली तक जा पहुँचा.
आपको बता दें की बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा आज डीपीसी कार्यालय में पहुंचे और यह ऑडियो सुनाते हुए गालीगलौच का कारण पूछा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच डीपीसी कार्यालय में जमकर मारपीट हो गई. इस मामले की शिकायत करने दोनों सिटी कोतवाली में पहुंचे. जहां दोनों ने अपनी अपनी शिकायत कोतवाली में की.
यह आबेदन दिया हैं कोतवाली पुलिस को
इस मामले में डीपीसी अशोक त्रिपाठी पुत्र बृजकिशोरी त्रिपाठी ने सिटी कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया है कि उन्होने बीते रोज कुछ शासकीय कार्य से संबंधित निर्देश देने के लिए डीपीसी कार्यालय में फोन लगाया. परंतु उनका फोन नहीं लगा. जिसके चलते उन्होंने अपने कर्मचारी हेमंत को फोन लगाकर बीआरसीसी से बातचीत कराने की कहा. इस बातचीत से नाराज होकर आज 1:30 बजे बालकृष्ण ओझा बीआरसी जनपद शिक्षा केन्द्र शिवपुरी उनके चेंबर में घुस आए और इसी बात को लेकर गालीगलौच करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे.







Be First to Comment