शिवपुरी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
शिवपुरी। भाजपा की असली पहचान कार्यकर्ता है और कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। चाहे शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता हो या बूथ का, बिना कार्यकर्ता के हम नहीं चल सकते क्योंकि असली तो वही है। आज कहीं भी बाहार जाओ तो एक ही आवाज आती है मोदी…मोदी…मोदी। आज भारत की पहचान विश्व स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी जी की वजह से हो रही है। इस बार हम चुनाव राजमाता की याद में, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की भाजपा सरकार के नाम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ रहे हैं। यह बात खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने परिणय वाटिका में आयोजित शिवपुरी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि जब 1990 में हम चुनाव प्रचार—प्रसार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जाते थे हम देखते थे यहां सड़क नाम की कोई चीज ही नहीं है। राजा ठाकुर ने सिर्फ मत हासिल कर अपनी जेब भरने का काम किया जनता के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि खोड़ से शिवपुरी आने में 3:30 घंटे लगते थे। जब अटल बिहारी जी की सरकार आई और उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की तो सबसे पहली सड़क शिवपुरी में बनी ऐसी थी आपकी शिवपुरी की पहचान। आज खोड़ से शिवपुरी आने में मात्र 1 से डेढ़ घंटा लगता है। जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई तब से देश व प्रदेश में जो एक बीमारू देश एक बीमारू राज्य था आज एक विकसित देश और एक विकसित प्रदेश बन गया है। कश्मीर को जोड़ने व धारा 370 हटाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कियातीन तलाक को खत्म कर महिलाओं को उनके अधिकार दिलाए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की भाजपा सरकार की वजह से आज लाडली बहना योजना से आज हमारी बहनों का कद बढ़ा है। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि भाजपा से पहले किसी ने भी महिलाओं की चिंता नहीं की। उज्जवला योजना में करोड़ों महिलाओं को गैस चूल्हे व कनेकशन दिए। करोड़ों बहनों को लाडली बहना, करोड़ों बेटियों को लाडली लक्ष्मी योजना से भाजपा ने जोड़ा है। इतना ही नहीं युवाओं के लिए सीखो—कमाओं योजना शुरू की उसमें जब बच्चा पढ़ेगा तो उसके खाते में 8 हजार रूपए आएंगे। आज भाजपा ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है। अब हमें जनता के पास जाना है और एक—एक दरवाजा खटखटाकर भाजपा की 90 योजनाओं के बारे में बताना है और सिर्फ योजनाओं के बारे में बताना नहीं है उनको लाभ भी दिलवाना है। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि यदि हम दृढ़ संकल्प से घर से बाहर निकलते हैं तो कोई माई का लाल नहीं कह सकता कि इस बार स्थिति खराब है। तीन—चार लोग माहौल खराब कर रहे हैं। ये वे दो—तीन लोग है जिन्होंने कोरोना काल में मदद नहीं की बल्कि घर बैठकर कमाई की। कोरोना काल में हम कैसे राशन बांटते थे, कोई साथ नहीं देता था। हमारे कार्यकर्ता मास्क बांधकर निकलते थे और घर—घर राशन बांटते थे। हम डेढ़ महीने सोए नहीं दूसरी लहर में भी भाजपा कार्यकर्ता जुट गए। हमने जनता के बीच में जाकर काम किया है। कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो यह कह दे कि राजे साहब ने मेरा फोन नहीं उठाया। हम मड़ीखेड़ा से शिवपुरी पानी कैसे लाए यह हमारे चुनिंदा कार्यकर्ताओं को मालूम है। इस बार हम अच्दी तरह से चुनाव लड़ेंगे, सीना तानकर लडेंगे। प्रधानमंत्री अटल जी के बाद मोदी जैसा नेता हमें मिला है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चेतन भार्गव ने कहा कि शिवपुरी के कार्यकर्ताओं को बदलने की कोशिश मत करना, क्योंकि ये कार्यकर्ता जब बदलते है तो शिवपुरी के इतिहास बदल जाते हैं। शिवपुरी के कार्यकर्ताओं ने इतिहास बदला है। इसलिए हम लोग मेहनत करेंगे, कठोर परिश्रम करेंगे और पूरी ताकत से इस शिवपुरी विधानसभा को प्रचंड बहुत से विजयी बनाएंगे। यह भाजपा का संगठन है कोई छोटा—मोटा संगठन नहीं है। कांग्रेस के लोग हमारा मजाक उड़ते थे जब भारतीय जनसंघ था वह यह नारा लगाते थे टूटी जीप, 10 जवान जनसंघ की यही पहचान। आज हमारे पास सभी संसाधन है यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत है। यह भूमि कुशाभाई ठाकरे की भूमि है, यह मध्यप्रदेश की भूमि राजमाता की भूमि है। यह भूमि कैलाश जोशी, सुंदरलाल पटवा, रघुनंदन जी, संघ के कार्यकर्ताओं की है इस भूमि को हमसे कोई छीन नहीं सकता, लोग भले ही कितने सपने देख ले उनके सपने कभी साकार नहीं हो सकते क्योकि भाजपा एक केडरबेस पार्टी है कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा ने किया। मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, प्रहलाद भारती, उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, ओमी गुप्ता, हरिहर, विमलेश जी, नगर मंडल अध्यक्ष केपी परमार, विपुल जैनी, मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस बार चुनाव राजमाता की याद में, मुख्यमंत्री चौहान व प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर लड़ेंगे: यशोधरा राजे सिंधिया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment