Press "Enter" to skip to content

भाजपा नेता के साथ की ज़मीनी विवाद को लेकर मारपीट, 2 पर मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी शहर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष के साथ जमीनी विवाद के चलते दो भाइयों ने मिलकर जमकर मारपीट कर दी। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया है।


शंकरपुर झिगुरा के रहने वाले पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाहा पुत्र रमेश कुमार (40) ने पुलिस को बताया शनिवार शाम सात बजे मैं अपने दोस्त दीपक शिवहरे के साथ अपने कलेक्टर कोठी के सामने प्लाट पर गया था जहां मुझे मेरा परिचित सत्यम नायक मिल गया था।

जिससे मैं अपने प्लाट पर मुड्डी गढवाने की बात कर रहा था इसी दौरान कोठी के सामने रहने वाले मेरे मामा के लड़के मनोज कुशवाह, विजय कुशवाह आये और मुड्डी न गाड़ने की धमकी देने लगे। जब मैंने रजिस्ट्री कराने के बाद मुड्डी गढवाने की बात कही तो दोनों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट कर दी। अस्पताल में उपचार कराने के बाद मैने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने मनोज कुशवाहा, विजय कुशवाहा के मारपीट की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!