Press "Enter" to skip to content

कांकर में 25 साल के दीपक रावत की करंट लगने से हुई मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के कांकर गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई परिजन रविवार की शाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। अस्पताल चौकी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक कांकर गांव का रहने वाला 25 साल का दीपक रावत पुत्र मनी रावत अपने घर की बिजली सप्लाई को ठीक करने घर के बाड़े में लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर में जुड़ी घर की बिजली की केविल में काम कर रहा था।

जिस समय दीपक बिजली का काम कर रहा था उस समय बिजली सप्लाई बंद थी लेकिन अचानक से दीपक के घर के पास लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया इसकी वजह से दीपक को जोरदार बिजली का झटका लगा।

करंट लगने से दीपक बेहोश हो गया था परिजन दीपक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे जहां उपचार के दौरान रविवार की रात दीपक रावत ने दम तोड़ दिया। बता दें कि दीपक की शादी 2 साल पहले हुई थी उसका एक बच्चा भी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!