शिवपुरी: शिवपुरी शहर के रहने वाले एक पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की छाती पर बैठ कर चाकू से नाक काट दी। देहात थाना पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
जिला अस्पताल में उपचार करा रही गोशाला क्षेत्र की रहने वाली 20 साल की मलाई आदिवासी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे में घर के कपड़े धो रही थी इसी दौरान मेरा पति लल्लू आदिवासी और अपने कपडे धोने की कहने लगा। मैंने पति से उनके कपड़े बाद में धोने की बात कही थी इसी बात से मेरा पति लल्लू आग बबूला हो गया। मेरे पति ने पहले मेरे बाल पकड़े फिर मुझे जमीन पर पटककर मेरी छाती पर बैठ गया।
इसके बाद मेरे पति के हाथ में चाकू था जिससे उसने मेरी नाक काट दी। इतने में मेरा भाई और बहन घर पहुंच गई जिन्होंने मुझे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी शिकायत मैंने देहात थाना में दर्ज कराई है। देहात थाना पुलिस ने आरोपी पति लल्लू आदिवासी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 294, 506 के तहत मामला पंजी बद्ध कर लिया है।

कपड़े धोने को लेकर पति पत्नी में हुआ विवाद, गुस्साए पति ने चाकू से पत्नी की नाक काट दी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment