Press "Enter" to skip to content

युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत, सो रहा था युवक लेकिन उठा नहीं / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसोद थाना क्षेत्र के दरौनी गांव के रहने वाले एक 48 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन शनिवार की शाम युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के अनुसार दरौनी गांव का रहने वाला राकेश रावत (48) पिछले 15 सालों से अपने परिवार से अलग रहकर शिवपुरी में बस कंडक्टरी और ऑटो चलाने का काम करता था। बीच-बीच में राकेश रावत अपने गांव आता-जाता रहता था। शनिवार को राकेश अपने गांव पहुंचा। यहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

राकेश अपने बिस्तर पर लेटा हुआ था जब पत्नी ने राकेश को उठाने का प्रयास किया तो उसमें कोई भी हलचल नहीं हुई। राकेश को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!