Press "Enter" to skip to content

विवाहिता से 25 दिनों तक गुड़गांव में दुष्कर्म किया, पुलिस बोली- पहले नहीं बताई रेप की बात / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा थाना क्षेत्र की 21 साल की विवाहिता ने अपहरण और 25 दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार शाम को अपहरण सहित दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया था।


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि…मेरा मायका करैरा थाना क्षेत्र के मुंगावली गांव में है। मेरी ससुराल मायापुर क्षेत्र के पायगा गांव में है। 14 जून को मैं अपने पति के साथ अपने मायके से ससुराल जा रही थी। मुझे करैरा के बाजार से कुछ खरीददारी करनी थी। इसी के चलते करैरा के बाजार में अपने पति को मुख्य सड़क पर छोड़कर कच्ची गली में सामान लेने चली गई थी, तभी मुझे वहां मुंगावली का सचिन लोधी मिला और मुझसे बोला कि मेरे साथ चलो नहीं, तो मैं तुम्हारे मम्मी पापा को मार डालूंगा फिर मैं डर के मारे सचिन लोधी के साथ उसकी बाइक पर बैठ गई। वह मुझे बाइक से शिवपुरी ले गया। शिवपुरी में एक कमरे में एक रात बंद करके रखा। इस दौरान उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया।

गुड़गांव में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि अगले दिन सचिन लोधी मुझे बस से ग्वालियर ले गया। ग्वालियर से ट्रेन से दिल्ली ले गया। दिल्ली से गुडगांव ले गया। गुडगांव में सचिन लोधी ने मुझे किराए से लिए हुए कमरे में बंद रखा। जहां उसने मेरे साथ 25 दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद 11 जुलाई को सचिन लोधी मुझे करैरा में छोड़कर चला गया था। जाते समय मुझसे बोला कि जब मैं चाहूं, तब तुम्हें आना होगा। इसके बाद मैं अपने मायके मुंगावली चली गई थी। डर के कारण मैंने किसी को कुछ नहीं बताया था। दो तीन दिन पहले मैंने अपनी मां को पूरी बात बताई। मां की सलाह के बाद मैंने सचिन लोधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

TI बोले- पहले नहीं बताई यह बात

करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि 14 जून को महिला करेरा कस्बे के बाजार से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश शुरू की थी। 11 जुलाई को महिला को ढूंढ निकाला था। उस समय उसने अपने साथ हुई किसी घटना के बारे में नहीं बताया था।

शुक्रवार को महिला ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का मेडिकल कराने के बाद आईपीसी की धारा 366, 376 (2)N, 244, 506 के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!