Press "Enter" to skip to content

पालतू कुत्ते ने मगरमच्छ को देख भोंकना शुरू किया, मालिक को जगाने भी आया, डेढ़ घंटे बाद पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के बाणगंगा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को घर के पीछे एक मगरमच्छ निकलने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि घर के पालतू कुत्ते ने इशारा किया तब लोगों को पता चला कि वहां मगरमच्छ है।


जानकारी के अनुसार, बाणगंगा क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश रजक ने बताया कि रात करीब दो बजे मेरे पालतू कुत्ते ने घर के पीछे भौंकना शुरू कर दिया था। इस बीच वह कई बार मुझे जगाने आया। जब मैंने घर के पीछे जाकर देखा तो एक चार फीट का मगरमच्छ घूम रहा था। इसकी सुचना मैने वन विभाग की रेस्कू टीम को दी थी लेकिन रात होने चलते टीम नहीं आई।

इसके बाद मैंने ही रस्सी का फंदा बनाकर मगरमच्छ को करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा और घर की एक पानी की टंकी में कैद कर लिया। शनिवार सुबह मगरमच्छ को नेशनल पार्क की टीम को सुपुर्द कर दिया गया। ओमप्रकाश रजक का कहना है कि अगर मेरा पालतू कुत्ता मगरमच्छ को नहीं देखता तो वह किसी को नुकसान भी पहुंचा सकता था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!